Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बगड़ में वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

,

बगड़ में वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

डॉ मोहनलाल पीरामल शिक्षण संस्थानों का

बगड़, कस्बे में संचालित डॉ मोहनलाल पीरामल दातव्य न्यास की शिक्षण संस्थाओं डॉ मोहनलाल पीरामल पीजी कॉलेज, पीरामल बालिका हिंदी माध्यम एवं पीरामल बालिका अंग्रेजी माध्यम का वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह आज मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि अल्पना चिनाय थी तथा अध्यक्षता अदिति मोदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समीर चिनाय, अंजना चिनाय, अर्जुन चिनाय उपस्थित थे। अतिथियो द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कार्यक्रम शुरू हुआ। समारोह में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने चार चाँद लगा दिए। नन्हे मुन्ने बच्चो ने अपने कौशल से ऐसा समा बांधा की सारा पंडाल करतल ध्वनियों के साथ झूमने पर मजबूर हो गया। मुख्य अतिथि अल्पना चिनाय द्वारा प्रतिभाशाली बालिकाओ को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अल्पना चिनाय ने अपने सम्बोधन में छात्राओं को लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने को कहा। साथ ही उन्होंने आगमी समय में संस्थान में नये विषयो का अध्ययन करवाने की घोषणा भी की। डॉ मोहनलाल पीरामल पीजी कॉलेज प्राचार्या डॉ अंशु सोनी, पीरामल बालिका हिंदी माध्यम प्रधानाचार्या उमा पुरोहित, पीरामल बालिका अंग्रेजी माध्यम प्रधानाचार्या डॉ मीनाक्षी शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव विकास उपाध्याय एवं प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रियांशी व अनिष्का ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur