Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सुप्रसिद्ध उद्योगपति विक्रम साबू ने किया एस. एम.टी.आई. कैंपस का अवलोकन

,

सुप्रसिद्ध उद्योगपति विक्रम साबू ने किया एस. एम.टी.आई. कैंपस का अवलोकन

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मेसी कॉलेज एवं बगड़ इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेंनिंग आफ ट्रेनर्स का अवलोकन मुंबई के उद्योगपति विक्रम साबू एवं उनकी धर्मपत्नी शालिनी साबू द्वारा किया गया। संस्थान पदाधिकारीयों ने अतिथियों को प्रशिक्षणार्थियो द्वारा निर्मित मॉडल, कार्यशालाओं में प्रयोग होने वाली मशीनरी एवम टूल्स के विषय में जानकारी देते हुए परिसर का अवलोकन करवाया । अतिथियों ने संस्थान द्वारा प्रदान किया जा रहे कुशल प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट के लिए किया जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। अतिथियों का स्वागत फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य,विवेक कौशिक, आईटीआई अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा,नवीन सैनी एवं बाबूलाल सैनी ने पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा भेंट कर किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur