Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / विज्ड़म सिटी में सारथी-2019 हर्षोल्लास के साथ मनाया

,

विज्ड़म सिटी में सारथी-2019 हर्षोल्लास के साथ मनाया

जीवेम् समूह के झुंझुनूं इन्टरनेशनल स्कूल ने गुरूवार को अपना वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘सारथी-2019’ मोदी सभागृह विज्ड़म सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रधानाचार्य सोमेश भारद्वाज के दिशा निर्देश में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नगर परिषद् के पूर्व मुख्य आयुक्त राजेन्द्र जोशी तथा सेवानिवृत सहायक निदेशक राज्य बीमा एवं जीपीएफ विभाग के ख्वाजा आरिफ, डॉ. एस.एन. शुक्ला एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका मधु भारद्वाज विशिष्ट अतिथि थे। पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने शहीद सैनिकों के सम्मान मेें प्रस्तुति देते हुए पाकिस्तान को ललकारा। इस अवसर पर गत वर्ष के उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur