Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / युवा सप्ताह में हुआ काव्य-पाठ व दोहा पाठ

,

युवा सप्ताह में हुआ काव्य-पाठ व दोहा पाठ

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय, झुन्झुनूं में

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय, झुन्झुनूं में ‘‘युवा-सप्ताह’’ के दौरान काव्य-पाठ व दोहा पाठ करवाया गया। स्वयंसेविकाओं ने कबीर, रहीम, बिहारी आदि के दोहों का व मैथिलीशरण गुप्त, दिनकर, हरिवंश राय बच्चन, सुभद्रा कुमारी चौहान की कविताओं का पाठ किया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि साहित्य समाज का मार्ग दर्शक है, हमें श्रेष्ठ साहित्य का अध्ययन-अध्यापन करना चाहिए। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने कविता को भावाभिव्यक्ति का माध्यम बताया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने स्वयंसेविकाओं के ओजस्वी काव्य-पाठ की सराहना की। कार्यक्रम एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया व सुमन चौधरी की देख-रेख में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur