Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / आंचल बनी मिस फ्रेशर

आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में

सूरजगढ़(के के गाँधी) कस्बे के आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में आज सोमवार को आयोजित मिस फ्रेशर प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय की छात्रा आंचल को मिस फ्रेशर चुना गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव आर एन अरडावतिया, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने की विशिष्ट अतिथि मनीराम शर्मा रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कैटवॉक नृत्य व प्रश्नोत्तरी के तीन राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम रही आंचल को मिस फ्रेशर चुना, तसनीम बानो मिस इंटेलिजेंट , सुमन को मिस स्माइली चुना गया। इस दौरान छात्राओं ने राजस्थानी हरियाणवी व पंजाबी लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माया जांगिड़ ने किया। इस मौके पर डॉ अनीता, पूजा शर्मा, बबीता, मधुलता सैनी, नरेश, भरत शर्मा मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur