Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / जब ड्रीम गर्ल को पाने के लिए मुस्लिम बन गए थे धर्मेंद्र, प्यार में हर हद कर दिए थे पार, जानिए पूरी कहानी

जब ड्रीम गर्ल को पाने के लिए मुस्लिम बन गए थे धर्मेंद्र, प्यार में हर हद कर दिए थे पार, जानिए पूरी कहानी

Dharmendra Hema Malini love story: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र का यू अचानक दुनिया से चले जाना फैंस के लिए बड़ा सदमा है। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी पावर कपल में सुमार थी । भले धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन दोनों की प्रेम कहानी सदियों तक याद की जाएगी। दोनों की प्रेम कहानी इतनी दिलचस्प रही कि इसके बारे में जितनी बात की जाए वह कम ही लगती है। दोनों ने अपना प्यार पाने के लिए वह सब कुछ किया जो एक पागल प्रेमी जोड़ा कर सकता है।

हेमा मालिनी के प्यार में पागल थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र हेमा मालिनी के लिए इतना पागल थे कि वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे। जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार की शुरुआत हुई तब किसी ने सोचा नहीं था कि यह कहानी इतनी खूबसूरत अंजाम तक पहुंचेगी। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर हुई थी।

शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बड़ी और दोनों को प्यार हो गया। धर्मेंद्र की शादी हो चुकी थी उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की शादी और बच्चों के बारे में पता था फिर भी वह धर्मेंद्र के साथ रहना चाहती थी।

हेमा मालिनी के लिए मुस्लिम बन गए धर्मेंद्र

धर्मेंद्र हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे लेकिन प्रकाश को तलाक नहीं देना चाहते थे। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार धर्मेंद्र दोबारा शादी नहीं कर सकते थे इसलिए दोनों ने एक अलग रास्ता निकाला। 21 अगस्त 1979 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपना लिया और धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान रखा वही हेमा मालिनी आयशा बन गई।

मुस्लिम धर्म अपना कर दोनों ने निकाह कर लिया। दोनों ने निकाह की बात छुपाई लेकिन जब यह बात सामने आई तो हंगामा मच गया। दोनों के रिश्ते को लेकर काफी विवाद हुआ लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। 2 मई 1980 को हिंदू रीति रिवाज से दोनों ने शादी कर लिया।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी की सबसे खूबसूरत बात थी कि दोनों में से किसी ने एक दूसरे के जिंदगी में दखलंदाजी नहीं की। ना हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से दिक्कत हुई ना प्रकाश कौर को हेमा मालिनी से। हेमा मालिनी धर्मेंद्र के परिवार से अलग रहती है और धर्मेंद्र भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते थे। हालांकि आज धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की खूबसूरत जोड़ी टूट गई है। धर्मेंद्र ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur