Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / सीमा मिश्रा के गानों पर विधायक के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी जमकर थिरके

,

सीमा मिश्रा के गानों पर विधायक के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी जमकर थिरके

मिश्री को बाग़ लगा दे रसिया नीम की निंबोली म्हाने खारी लागे

फतेहपुर, [बाबूलाल सैनी ] राजस्थान दिवस के मौके पर कस्बे की होटल हवेली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में देर रात तक खूब रंग जमा। राजस्थानी गायक कलाकार सीमा मिश्रा के गानों पर देर रात तक लोग थिरकते रहे। इस दौरान विधायक हाकम अली खान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारा सिंह मीणा व कोतवाल उदय सिंह यादव सहित अन्य लोग भी अपने आप को नहीं रोक पाए। सीमा मिश्रा के गानों पर वो थिरकते रहे। सीमा मिश्रा के गानों पर जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों सहित आम जनता ने खूब नृत्य कर आनंद लिया। होटल हवेली में शाम 7:00 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सीमा मिश्रा के अलावा स्थानीय लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। रात करीब 8:30 बजे सीमा मिश्रा ने मंच संभाला और उसके बाद एक से बढ़कर एक राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सीमा मिश्रा ने मिश्री को बाग़ लगा दे रसिया, ऊंचो घालो पालनो जल जमुना रे नीर, बाईसा रा बीरा जयपुर जाजो जी आता तो लाई जो तारा री चुनरी सहित कई गानों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधायक हाकम अली खान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारा सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक नजमी, रामगढ़ पालिका अध्यक्ष दुदाराम, लक्ष्मणगढ़ पालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरेशी बतौर अतिथि मौजूद रहे।

  • कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, विधायक बोले फतेहपुर स्थापना दिवस पर भी करवाएंगे कार्यक्रम
    फतेहपुर कस्बे में पहली बार इस तरह का सरकारी आयोजन किया गया। राजस्थान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कस्बे वासी उमड़े। भीड़ को देखते हुए विधायक हाकम अली खान ने कहा कि अगली बार शेखावाटी उत्सव फतेहपुर में करवाया जाएगा तथा इस बार 6 अप्रैल को फतेहपुर स्थापना दिवस पर भी एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • कार्यक्रम में जमकर थिरके लोग
    सीमा मिश्रा ने जब गानों की प्रस्तुति देनी शुरू की और लोग पहले तो सुनते रहे लेकिन बाद में रहा नहीं गया। विधायक हाकम अली खान सहित पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि गण अपने स्थानों पर ही नृत्य करने लग गए। इसके बाद जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा वैसे वैसे ही लोगों ने आनंद उठाना शुरू कर दिया। सीमा मिश्रा के गानों पर लोग अपने स्थानों पर नृत्य करने लग गए। शहर कोतवाल उदय सिंह यादव व्यवस्था संभाल रहे थे लेकिन लोगों के साथ उन्होंने भी खूब नृत्य किया।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur