Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म, 42 के उम्र में बनी मां, खुशी से झूमे विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म, 42 के उम्र में बनी मां, खुशी से झूमे विक्की कौशल

Katrina Kaif: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल को बॉलीवुड के सबसे प्यारें कपल के लिस्ट में शामिल किया गया है। कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों ने यह खुशखबरी शुक्रवार को फैंस के साथ शेयर की है।

उन्होंने पोस्ट करके लिखा कि हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। सितंबर के महीने में ही कैटरीना और विक्की ने बताया था कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और अब एक्ट्रेस मां बन चुकी है।

2019 में मिले थे दोनों

कैटरीना कैफ और विकी कौशल की मुलाकात साल 2019 में स्क्रीन अवॉर्ड्स के समय हुआ था। यह अवार्ड शो विकी कौशल होस्ट कर रहे थे। यह अवार्ड शो विक्की और कैटरीना के लिए काफी यादगार रहा क्योंकि यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई।

दोनों का अफेयर बेहद सीक्रेट था। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अचानक से शादी का ऐलान किया तब लोग चौंक गए थे। अब दोनों खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। दोनों को बॉलीवुड के खूबसूरत कपल के लिस्ट में शामिल किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur