मुंबई (अनिल बेदाग) मुंबई की ग्लैमर दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपने काम और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेत्री Kashika Kapoor ने एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर अपनी मजबूत आवाज उठाकर लोगों का दिल जीत लिया है।
जानवरों, खासकर आवारा कुत्तों के प्रति अपने गहरे प्रेम के लिए पहचानी जाने वाली कशिका इन दिनों सड़कों पर रहने वाले बेजुबान जानवरों के साथ हो रही क्रूरता और उनकी अनदेखी को लेकर काफी भावुक नजर आ रही हैं।
“आवारा कुत्ते खतरा नहीं, प्यार के भूखे हैं”
एक सच्ची डॉग लवर के तौर पर कशिका कपूर का मानना है कि आवारा कुत्तों को भी उतना ही प्यार, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए जितना किसी पालतू जानवर को मिलता है।
हाल ही में बढ़ती पशु क्रूरता की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने लोगों से संवेदनशीलता और इंसानियत दिखाने की अपील की।
कशिका ने कहा,
“आवारा कुत्ते खतरा नहीं, बल्कि प्यार और देखभाल के भूखे मासूम जीव हैं। थोड़ी-सी दया उनकी पूरी जिंदगी बदल सकती है।”
घायल कुत्तों की मदद में भी रहती हैं सक्रिय
सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री घायल कुत्तों की मदद करने और स्थानीय फीडर्स को सपोर्ट करने में भी सक्रिय रहती हैं।
जानवरों के प्रति उनकी यह संवेदनशील सोच सोशल मीडिया पर लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश
कशिका कपूर का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और पशु प्रेमी उनकी इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि समाज में बेजुबान जानवरों के प्रति करुणा और दया का भाव बढ़ाना बेहद जरूरी है।
इंसानियत का दिया खास संदेश
कशिका कपूर की यह पहल समाज को यह याद दिलाती है कि असली इंसानियत सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, बल्कि बेजुबान जीवों के प्रति दया और संवेदनशीलता दिखाने में भी है।





