Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / मनीषा सैनी को  संगीत में मिल रही है  पहचान

,

मनीषा सैनी को  संगीत में मिल रही है  पहचान

खेत खलिहान में गानों का रियाज करने वाली किसान की बेटी

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] खेत खलिहान में गानों का रियाज करने वाली किसान की बेटी मनीषा सैनी को बचपन से ही गाने का शौक था। अब यह शौक संगीत में शेखावाटी का नाम रोशन करने के लिए राजस्थानी एलबमों में मनीषा अपनी शानदार आवाज के साथ गानें रिकोर्डिंग कर रही है एवं बहुत से एलबमों में पहले भी गानें गा चुकी हैं। एक सफल गायक कलाकार बनने के लिए मनीषा निरंतर प्रयास कर रही हैं। मनीषा खेतीबाड़ी का काम करने वाले गुहाला निवासी  बलदेव सैनी की बेटी हैं। मनीषा के पिता भी अपनी बेटी को संगीत में बहुत सपोर्ट करते हैं। गीत संगीत की कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

मनीषा ने श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर से एमए किया हैं। साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिक म्यूजिक में भी संगीत में एमए किया हैं। विशारद की डिग्री हासिल कर अब संगीत में ही निपुण की पढा़ई कर रही हैं। जी म्यूजिक कम्पनी के लिए भी  गाना गा चुकी हैं। मनीषा सैनी का स्वयं का यूट्यूब चैनल भी है एवं सोशल मीडिया के फेसबुक पर एक लाख फेन फोलोविंग है व इंस्टाग्राम पर 37 हजार फोलोवर्स हैं। इन दिनों मनीषा राजस्थानी गानों की रिकार्डिंग कर रही हैं। मनीषा आगे भी संगीत में अपनी पहचान बनाने के लिए निरंतर कोशिश कर रही हैं।एवं सीकर जिले की संगीत में उभरती हुई कलाकार हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur