Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / नवरात्रों में आया मनिषा का हैप्पी नवरात्रि गाना “आई है मां”

,

नवरात्रों में आया मनिषा का हैप्पी नवरात्रि गाना “आई है मां”

लखनऊ यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिक म्यूजिक में भी संगीत में एमए किया हैं

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] नवरात्रों के लिए गायक मनिषा सैनी ने हैप्पी नवरात्रि बहुत ही चर्चित गाना बनाया है जिसके बोल हैं “आई है मां” जिसको गाया है स्वयं मनीषा सैनी ने एवं लिखा है राज प्रताप सैनी ने और वीडियोग्राफी की है कृष्णा राजस्थानी ने और लीड रोल की भूमिका गुरमीत जांगिड़ ने निभाई है। इस गाने की शूटिंग नागौर के लिखासन माता के मंदिर में की गई है।और सभी कलाकारों ने गाने को बहुत ही अच्छा निभाया है। गाना यूट्यूब पर मनीषा सैनी चैनल पर आया है। इन्होंने बहुत से राजस्थानी गानों में अपनी आवाज दी है और आगामी दिनों में ये बहुत सारे गाने करने वाली है। इन्होंने यूट्यूब पर अपने ही नाम से चैनल बनाया हुआ है और नवरात्रि का यह गाना इन्हीं के चैनल पर आया है। गुहाला की मनीषा सैनी बचपन से गाती है। इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिक म्यूजिक में भी संगीत में एमए किया हैं। विशारद की डिग्री हासिल कर अब संगीत में ही निपुण की पढा़ई कर रही हैं। जी म्यूजिक कम्पनी के लिए भी  गाना गा चुकी हैं। मनीषा सैनी का स्वयं का यूट्यूब चैनल भी है एवं सोशल मीडिया के फेसबुक पर एक लाख फेन फोलोविंग है व इंस्टाग्राम पर हजार फोलोवर्स हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur