Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / ‘मिशन सी 1000’ 6 मार्च को रिलीज, देशभक्ति और एक्शन का धमाका

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

‘मिशन सी 1000’ 6 मार्च को रिलीज, देशभक्ति और एक्शन का धमाका

Tejeshwar starring action thriller Mission C 1000 movie poster

तेजेश्वर की हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज
मुंबई (अनिल बेदाग) । एसवी क्रिएशन (टॉलीवुड) के बैनर तले बनी हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मिशन सी 1000’ 6 मार्च को पूरे भारत में तेलुगु, हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।

इस फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका तेजेश्वर ने निभाई है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद भी लिखे हैं।

राष्ट्र, विज्ञान और साजिश की टक्कर

फिल्म की कहानी राम (तेजेश्वर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक अत्याधुनिक वैज्ञानिक सूत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलती है।

यह सूत्र फिल्म की नायिका के पिता द्वारा विकसित किया गया है, जिस पर एक खतरनाक आतंकी संगठन की नजर है। राम को न केवल इस वैज्ञानिक खोज की रक्षा करनी है, बल्कि भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली वैश्विक साजिश को भी नाकाम करना है।

फिल्म में देशभक्ति, सांस्कृतिक जागरूकता और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों को रोमांचक एक्शन के साथ प्रस्तुत किया गया है।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में प्रज्ञा नयन, कबीर दुहान सिंह, संजय पांडेय, जया प्रकाश, अनीश कुरुवेला, सुद्धा और कालीचरण महाराज (विशेष प्रस्तुति) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

तकनीकी उत्कृष्टता का शानदार संगम

फिल्म के निर्माता किरणमयी, विराट और शौर्य हैं।

  • संगीत: श्रीधर अथरेया
  • गायन: वैशाली माजगे, पामेला जैन, विजय प्रकाश और श्रीकांत सांडूगु
  • कोरियोग्राफी: गणेश स्वामी
  • एक्शन डायरेक्टर: स्टंट जोशुआ
  • डीओपी: महेन्दर एस

कार्यकारी निर्माता डॉ. एलसगराम प्रभाकर, वी. रामू और गांडीकोटा श्रीनिवास हैं, जबकि सह-निर्माता टी. ईश्वर और टी. उमा महिंद्रा हैं।

शानदार विजुअल और साउंड अनुभव

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी भारत के प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक रंगों को भव्यता के साथ पेश करती है।

अत्याधुनिक वीएफएक्स और 7.1 एटमॉस साउंड डिजाइन दर्शकों को थिएटर में एक शानदार तकनीकी अनुभव देने का वादा करते हैं।

मिशन सी 1000’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना, विज्ञान और साहस की कहानी है, जहां एक युवा नायक अपने देश की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करता है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur