Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / Smriti Mandanna का पुराना वीडियो हुआ वायरल, बताया था कैसा चाहिए पति, अभी के लिए पलाश मुच्छल से शादी पोस्टपोन

,

Smriti Mandanna का पुराना वीडियो हुआ वायरल, बताया था कैसा चाहिए पति, अभी के लिए पलाश मुच्छल से शादी पोस्टपोन

Smriti Mandanna Wedding Update : स्टार क्रिकेट प्लेयर स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. जानकारी के लिए बता दे कि कपल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला था मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के बाद शादी क पोस्टपोन किया गया है. वहीँ हैरानी कि बात ये थी स्टार क्रिकेटर ने अपने सोशल मिडिया अकॉउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दी है। वहीँ अभी उनके पिता कि हालत ठीक बताई जा रही है। सूत्रों से खबर मिली है कि उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है।

स्मृति मंदाना को चाहिए था ऐसा पति

जानकारी के लिए बता दे कि स्मृति मंदाना एक बार अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो केबीसी में क्रिकेटर ईशान किशन के साथ गई थीं. शो के दौरान एक फैन ने स्मृति से पूछा था कि वो अपने होने वाले पति में कौन-सी क्वालिटी चाहती हैं.

ये सवाल सुनकर स्मृति चौंक जाती हैं और कहती हैं कि मैंने इस तरह के सवाल एक्सपेक्ट नहीं किए थे. स्मृति ने कहा था- अच्छा लड़का हो, वो बहुत जरुरी है. उसके बाद बिग बी ने कहा कि अच्छे लड़के से उनका क्या मतलब है. इस पर स्मृति ने कहा- वो केयरिंग होना चाहिए और मेरे स्पोर्ट्स को समझे. ये दो क्वालिटी उस शख्स में जरुर होनी चाहिए क्योंकि मैं उन्हें ज्यादा समय नहीं दे पाऊंगी. इन चीजों को वो समझे और उनकी केयर करे. ये दोनों चीजें टॉप प्रयॉरिटी हैं.

शादी हुई पोस्टपोन

अभी के लिए बता दे कि स्मृति की मैनेजर ने शादी के दिन कंफर्म किया था कि क्रिकेटर चाहती हैं कि पहले उनके पिता रिकवर करें उसके बाद शादी होगी. शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है. वहीं स्मृति ने शादी से रिलेटिड सारी फोटोज और वीडियो डिलीट कर दी हैं. वहीँ उम्मीद कि जा रही है कि उनके पिता जल्द सवस्थ होकर घर लोटे और स्टार प्लेयर स्मृति एक पॉजिटिव माइंड सेट के साथ ग्राउंड पर।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur