Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / Video News – झुंझुनू की मोटी सेठाणी दिखेगी अब बड़े पर्दे पर…. हेमा मालिनी, भाग्य श्री के साथ बड़े सितारे भी आएंगे झुंझुनू

, , ,

Video News – झुंझुनू की मोटी सेठाणी दिखेगी अब बड़े पर्दे पर…. हेमा मालिनी, भाग्य श्री के साथ बड़े सितारे भी आएंगे झुंझुनू

हेमा मालिनी, भाग्य श्री, मुकेश खन्ना सहित बॉलीवुड सितारे भी आएंगे नजर

झुंझुनू की रानी सती दादी पर फिल्म मोटी सेठाणी को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

झुंझुनू, शेखावाटी के कण कण में शौर्य समाया हुआ है वही यही वह माटी है जहा देव भी रमण को आते हैं। सीकर में खाटू श्याम जी, चूरू में सालासर और झुंझुनू की रानी सती दादी की महिमा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। लेकिन झुंझुनू की रानी सती की ऐतिहासिक रूप से धार्मिक मान्यता की ख्याती को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का कम अब बड़े पर्दे की फिल्म करेगी। जी हां, झुंझुनू की रानी सती जिनको मोटी सेठानी भी कहा जाता है। मोटी सेठानी की कहानी बड़े पर्दे पर भव्य रूप से प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म में बॉलीवुड बड़े सितारे भी किरदार निभाते हुए आपको नजर आएंगे जिनमें हेमा मालिनी, भाग्य श्री, मुकेश खन्ना, उपासना सिंह शामिल है।

वही फिल्म के लीड रोल मोटी सेठानी के किरदार के लिए टीवी इंडस्ट्री के 14 वर्षीय बालिका को लिया जायेगा। इसी फिल्म को लेकर आज झुंझुनू के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमे फिल्म के निर्माता राणा संजय तुलस्यान, निर्देशक सन्नी अग्रवाल एवं अभिनेत्री रेखा वशिष्ठ ने फिल्म की जानकारी मीडिया से सांझा करते हुए बताया कि हम किसी भी तरह से सती प्रथा का समर्थन नहीं करते है लेकिन 3000 हजार वर्ष पूर्व के महाभारत कालीन तथ्यों से जोड़ते हुए फिल्म भव्य स्तर पर प्रदर्शित किया जायेगा जो कि वर्तमान की साऊथ इंडियन मूवी की तरह एक ऐतिहासिक फिल्म होगी। राणी शक्ति फ़िल्म के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता निर्देशक जय जीणमाता,भगत धन्ना जाट,माटी हेलो पाड़े रै, किरपा करो सुंधामाता,म्हारा श्याम धणी दातार,जीवती रै बेटी,बापूजी न चाहिए बीनणी, एजुकेटेड बीनणी आदि फिल्मों देकर भी राजस्थानी भाषा का मान बढ़ा चुके है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur