Hindi News / Entertainment News (मनोरंजन न्यूज़) / Video News – हरियाणा को टक्कर देगी राजस्थान की या छोरी, चिड़ावा की मौज स्टार अंकिता योगी लाई ‘पोमचो’

, , , ,

Video News – हरियाणा को टक्कर देगी राजस्थान की या छोरी, चिड़ावा की मौज स्टार अंकिता योगी लाई ‘पोमचो’

हरियाणवी गीतों को टक्कर देगा राजस्थानी पोमचा !

राजस्थानी कलाकारों ने बनाया पोमचा टाइटल गाना, आज सोशल मीडिया पर रिलिज हुआ है गाना

चिड़ावा की मौज स्टार अंकिता योगी लीड रोल में, कहा- हरियाणवी गानों को टक्कर देगा राजस्थानी गाना

YouTube video

झुंझुनू, पूरे देश में हरियाणवी गानों की धूम मची हुई है। शादी की बात हो या फिर और कोई खुशी का मौका। बिना हरियाणवी गानों के थिरकना नामुमकिन सा है। लेकिन राजस्थानी कलाकारों ने भी हरियाणवी गानों को टक्कर देने के लिए अब राजस्थानी गाना रिलिज किया है। जो आज सोशल मीडिया पर रिलिज हुआ है। गाने के रिलिज होने के बाद इस गाने में लीड रोल कर अपना जलवा बिखेर रही मौज स्टार अंकिता योगी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने अपनी टीम के साथ पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर स्टार अंकिता योगी के साथ गाने में उनका साथ दे रहे ख्यालियों की ढाणी के रहने वाले विपिन सिहाग ने बताया। इस गाने में सभी लोकेशन सूरजगढ़ फोर्ट की है। वहीं सभी कलाकार राजस्थान, खासकर झुंझुनूं के है। हरियाणा का पड़ौसी जिला होने के चलते झुंझुनूं का कल्चर भी थोड़ा मिला जुला है। ऐसे में हम ऐसे गाने तैयार कर रहे है। जो डीजे पर धूम मचा दे। इसी क्रम में यह पोमचा गाना रिलिज किया। जो आने वाले समय में डीजे पर धूम मचाने वाला है। आपको बता दें कि चिड़ावा की रहने वाली अंकिता योगी ना केवल मौज एप पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोवअर्स है। वहीं राजस्थानी सीरियल और राजस्थानी गानों के जरिए वे राजस्थानी सिनेमा को बढावा देने के लिए काम कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur