Hindi News / General News / दूध महोत्सव का आयोजन किया

दूध महोत्सव का आयोजन किया

नववर्ष के उपलक्ष पर

खेतड़ी(विजेन्द्र शर्मा)।कस्बे के चूड़ी गट्टा पर नववर्ष के उपलक्ष पर पंचायत समिति सदस्य खेतड़ी पंकज शर्मा के सौजन्य में दूध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आत्मनिष्ठानंद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि लीलाधर सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण शर्मा, वासुदेव तिवारी,प्रदीप सुरोलिया,ईश्वर पांडे,शंकर सिंह सेफरागुआर,पंकज शास्त्री,योगेश शास्त्री,राधेश्याम शर्मा,धर्मवीर गुर्जर,निकेश पारीक, संजय सुरोलिया थे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेतड़ी में दूध महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है।इस कार्यक्रम के द्वारा युवा वर्ग को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाता है, तथा नव वर्ष की शुरुवात नशे से न करके दूध से करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर काफी संख्या में युवाओं ने नशे से दूर रहना का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंकित शास्त्री,रवि मिश्रा,चिंटू सुरोलिया,विकास कुमावत,अभिषेक शर्मा,रजत शर्मा,नवल खां, अंकित स्वामी,सुधीर गुप्ता,निखिल शर्मा,गौतम मेहरा आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur