Hindi News / General News / शिक्षक दिवस मनाया

शिक्षक दिवस मनाया

नोरंगराम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान ने

झुंझुनू ,आज नोरंगराम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान झुंझुनू में सचिव डॉ संदीप ढूकिया के आतिथ्य में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें सभी शिक्षकगणों का तिलक व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। संस्था सचिव डॉ संदीप ढूकिया ने बताया कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेवी व उनके बताए गए मार्ग पर चलें तथा सदैव अपने शिक्षक का सम्मान करें व शिक्षक ही आपको सही मार्गदर्शन कराता है व एक अच्छा शिक्षक दिल से पढ़ाता है ना की बुक से। एकेडमी डायरेक्टर डॉ सुनीता गुप्ता ने बताया कि शिक्षा का अर्थ है कि शिक्षा देने वाला लेकिन हमारे जीवन में शिक्षक का स्थान माता पिता से भी ऊपर माना जाता है, माता-पिता हमें जन्म देते हैं शिक्षक हमें सही व गलत का अर्थ समझाते हैं व शिक्षक हमें आदर्श नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर डॉ किशोर जानू, मो.वासिद, अशोक पारीक, वीरेंद्र कालेर, विष्णु किरोड़ीवाल, आसिफ अली मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur