Hindi News / General News / जिला पुलिस प्रशासन को भेंट किए 101 तिरंगे झंडे

जिला पुलिस प्रशासन को भेंट किए 101 तिरंगे झंडे

वितरण हेतु 

झुंझुनू,जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वाधीनता सप्ताह में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस प्रशासन को 101 तिरंगे झंडे वितरण हेतु चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा लकड़ी लगे हुए झंडे अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिंह एवं शहर कोतवाल सुरेंद्र कुमार देगड़ा को शुक्रवार को उनके कार्यालय में भेंट किए गए। इस अवसर पर डॉक्टर डीएन तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया, विपिन राणासरिया एवं राकेश टीबड़ा द्वारा संस्था की ओर से एएसपी डॉ तेजपाल सिंह एवं शहर कोतवाल सुरेंद्र कुमार देगड़ा को गौ माता का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ डीएन तुलस्यान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपरोक्त निशुल्क झंडे वितरण किए जा रहे हैं जिससे लोग आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने घरों पर झंडा तिरंगा फहरा सकेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur