Hindi News / General News / राजस्थान में शरू हुई 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, 6194 केंद्रों में पेनी नजर से छात्रों की एंट्री

, ,

राजस्थान में शरू हुई 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, 6194 केंद्रों में पेनी नजर से छात्रों की एंट्री

Rajasthan Board Exam : राजस्थान में आज से बोर्ड की परीक्षाएं शरू हो चुकी है। बता दे की राज्य में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीँ अच्छे से चेकिंग के बाद ही छात्रों को एंट्री मिली है। परीक्षा में कुल 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें सैकण्डरी के 10 लाख 68 हजार 109 तथा सीनियर सैकण्डरी के 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित किए जा रहे कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित किए जा रहे है।

आज गरुवार को होगी ये परीक्षाएं

जानकारी के लिए बता दे की दसवीं (सैकण्डरी) की परीक्षा में पहले दिन गुरुवार को अंग्रेजी अनिवार्य कोड (02) विषय की परीक्षा, जबकि सीनियर सैकण्डरी की पहले दिन मनोविज्ञान (19) विषय की परीक्षा है। परीक्षा के लिए राज्य में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग

जानकरी के लिए बता दे की इस बार अभय कमाण्ड सेंटरों से भी जिलों के परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है। बोर्ड परिसर में बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठोड तथा सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित अफसरों ने विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान सीसीटीवी कक्ष व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।Rajasthan Board Exam

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की नकल रहित परीक्षा के लिए इस बार कुछ पुख्ता इंतजाम किये गए है। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती एवं विशेष दलों की नियुक्ति की गई है।

परीक्षा का शेडूअल

परीक्षा का समय प्रातः 8.30 से 11.45 बजे तक है। जबकि प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय (मूकबधिर) के परीक्षार्थियों का समय प्रात 8.30 से दोपहर 12.45 बजे तक रखा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur