Hindi News / General News / मंत्रालयिक संवर्ग के हितों के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को 11 सूत्री मांग पत्र दिया

मंत्रालयिक संवर्ग के हितों के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को 11 सूत्री मांग पत्र दिया

जिला संगठन मंत्री मनवीर सिंह नाथावत के नेतृत्व में

चूरू, राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ, चूरू के जिला संगठन मंत्री मनवीर सिंह नाथावत के नेतृत्व में बुधवार को मंत्रालयिक संवर्ग के हितों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलक्टर प्रदीप के गावंडे को ‘‘11 सूत्री मांग पत्र‘‘ ज्ञापित किया। महासंघ के संगठन मंत्री ने ज्ञापन में बताया कि स्टेट पैरिटी के आधार पर कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 3600 किया जाना, अधीनस्थ मंत्रालिक कर्मचारियों को शासन सचिवालय संवर्ग के समान वेतनमान एवं पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाना, मंत्रालिक संवर्ग को उच्च पदोन्नति करवाना, मंत्रालिक संवर्ग को उच्च पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाना, वर्ष 2013 समझौते के अनुसार संवर्ग के उच्च पदोन्नति हेतु 26 हजार पदों में से शेष रहे पदों का आवंटन करते हुए इन पदों पर पदोन्नति हेतु एकबारीय शिथिलन दिया जाए। पंचायती राज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के पदोन्नति के उच्च पदों का आवंटन तथा पंचायती राज संस्थाओं में वर्ष 2013 में सृजित पदों पर नियुक्त कनिष्ठ सहायकों की पदोन्नति के पद सृजन की बाधक शर्त को हटाया जाए। शिक्षा विभाग में मंत्रालिक संवर्ग के समाप्त किये गए पदों की पुनः बहाली की जाए। राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों के मंत्रालियक कर्मचारियों के उच्च पदों पर विगत 5 वर्षो से लम्बित पदोन्नतियां तत्काल किये जाने के निर्देश जारी किये जाएं।इस अवसर पर जावेद खान, मनोज राजपुरोहित, सुरेश कुमार प्रजापत, नरेन्द्र मीणा, होशियार सिंह कस्वां, किशन सिंह चारण, विनोद आर्य, राकेश पड़िहारा, अजय कुमार, विजेन्द्र सिंह सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur