Hindi News / General News / 135 मिमी बरसात के बाद एसडीएम ने किया शहर का भ्रमण

135 मिमी बरसात के बाद एसडीएम ने किया शहर का भ्रमण

गर्मी से मिली राहत

खेतडी [हर्ष स्वामी ] शहर में सुबह से हुई 135 मिमी बरसात के बाद प्रशासनिक अधिकारीयों ने भ्रमण किया। एसडीएम इंद्राज सिंह, तहसीलदार बंशीधर योगी, नगर पालिका ईओ उदयसिंह सिंह ने खेतङी कस्बे का भ्रमण करके निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बीईईओ कार्यालय, ट्रेजरी ऑफिस, पन्नासागर तालाब, सब्जीमन्डी व पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। शहर में अच्छी बरसात होने के बाद किसानो के चहरे भी खिले हुए रहे। वहीं ग्रामीणो को गर्मी व उमस से राहत महसुस हुई।