Hindi News / General News / जिले में 157 नए कोरोना संक्रमित

जिले में 157 नए कोरोना संक्रमित

एक्टिव केस की संख्या 2614 हुई, पूर्व संक्रमित 55 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर घातक साबित हो रही है। मंगलवार को 157 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 2614 हो गई है। पूर्व संक्रमित 55 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में मंगलवार को क्लॉज कांटेक्ट में आने से 20, हैल्थ वर्कर 7, रैन्डम सैम्पलिंग में 10, लक्षणात्मक 120 व्यक्ति पॉजीटिव आए हैं। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 15, फतेहपुर ब्लाक में 26, खण्डेला ब्लॉक में 3, कूदन ब्लॉक में 17, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 22, पिपराली ब्लॉक में 23, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 20 व दांता ब्लॉक में 31 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 99 हजार 619 सैम्पल लिए गए। इनमें से 35 हजार 278 कोरोना संक्रमित आए और 32 हजार 321 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 49 हजार 653 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 4 हजार 283 पॉजिटिव आए है और 43 हजार 287 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। मंगलवार को जिले में 1553 सैम्पल लिए गए। 2083 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur