Hindi News / General News / 17 वर्षीय सब जूनियर शूटिंग बोल प्रतियोगिता का समापन

17 वर्षीय सब जूनियर शूटिंग बोल प्रतियोगिता का समापन

स्पोर्ट्स जोन अकैडमी बगड़ में

बगड़, स्पोर्ट्स जोन अकैडमी बगड़ में रविवार को दो दिवसीय 40 वी जिला स्तरीय 17 वर्षीय सब जूनियर शूटिंग बोल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला हिंद क्लब गुड्डा स्पोर्ट्स जोन एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स जोन अकैडमी विजेता रही व उपविजेता हिंद क्लब गुड्डा की टीम रही। डायरेक्टर राकेश सैनी में बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डीवाईएफआई के महासचिव बिलाल कुरेशी रहे व अध्यक्षता अरविंद गुनसारिया ने की। विशिष्ट अतिथि जिला शूटिंग बॉल के संघ उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा अभिषेक कुमावत रहे। अतिथियों का सम्मान स्पोर्ट्स जोन एकेडमी के कोच विकास जांगिड़ सुनील शेखावत दिनेश शर्मा प्रवीण सैनी ने किया। विजेता टीम को प्रतीक चिन्ह वह मेडल देकर खिलाड़ियों को सम्मान किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur