Hindi News / General News / 19 वर्षीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम हुई रवाना

19 वर्षीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम हुई रवाना

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर मेहराना

सिंघाना, 19 वर्षीय 64वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र वर्ग की झुंझुनूं जिले की टीम प्रशिक्षण शिविर केन्द्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर मेहराना से तोसर बड़ी जिला सीकर के लिए रवाना की गई। इस दौरान संस्था प्रधान अनुकम्पा अरड़ावतिया ने राज्य स्तर पर खेलने के लिए जाने वाले खिलाडिय़ों का तिलाकार्चन कर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। दल नायक धुकलसिंह, इन्द्रसिंह के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तर पर खेलने वाले खिलाडिय़ों के लिए ट्रेकशुट हेतु भामासाह मेहराना निवासी सुनील झाझडिय़ा ने तेरह हजार पांच सौ रूपये भेंट किए तथा सिंघानियां यूनिवर्सिटी पचेरी बड़ी की तरफ से खिलाडिय़ों को पोशाक वितरीत की गई। इस मौके पर सुशीला, रींकू, औमप्रकाश डैला, राजेन्द्र, विजय, जयसिंह व सतबीर सहित स्टॉफ मौजूद थे।राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur