Hindi News / General News / 2 हजार 209 व्यक्तियों को 43 लाख 27 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत

2 हजार 209 व्यक्तियों को 43 लाख 27 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत

लॉक डाउन स्थिति के मध्यनजर

चूरू, राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉक डाउन स्थिति के मध्यनजर श्रमिक, रिक्शाचालक, निराश्रित एवं असहाय जरूरतमंद परिवारों की तत्काल सहायता हेतु 2 हजार 209 असहाय व्यक्तियों को कुल 43 लाख 27 हजार रूपये का भुगतान करने की स्वीकृति जारी की गई है। जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा जारी आदेशानुसार नगरपालिका राजगढ क्षेत्र में 246 असहाय व्यक्तियों को, छापर नगरपालिका क्षेत्र में 197 असहाय व्यक्तियों को, तारानगर नगरपालिका क्षेत्र में 234 असहाय व्यक्तियों को, सरदारशहर नगरपालिका क्षेत्र में 605 असहाय व्यक्तियों को, राजलदेसर नगरपालिका क्षेत्र में 130 असहाय व्यक्तियों को ढाई-ढाई हजार रूपये की सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार तारानगर पंचायत समिति क्षेत्र में 236 असहाय व्यक्तियों को एवं चूरू पंचायत समिति क्षेत्र में 561 असहाय व्यक्तियों को एक-एक हजार रूपये की सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur