Hindi News / General News / 20 प्रवासी मजदूरों को भेजा गाड़ियों से यूपी मध्य प्रदेश में उनके घर

20 प्रवासी मजदूरों को भेजा गाड़ियों से यूपी मध्य प्रदेश में उनके घर

कस्बे के सामाजिक संस्था व जागरूक लोगों ने

सिंघाना,[नरेन्द्र स्वामी] कस्बे में लॉक डाउन लगने के बाद फंसे हुए 20 प्रवासी मजदूरों को कस्बे के सामाजिक संस्था व जागरूक लोगों ने भिजवाने का प्रबंध किया है। उत्तर प्रदेश के 13 प्रवासी मजदूर व मध्य प्रदेश के 7 प्रवासी मजदूरों को दो वाहनों से जन सहयोग से उनके मूल गांव में भेजा गया है। इस कार्य के लिए विष्णु धाम जन कल्याण सेवा समिति सचिव धर्मपाल सैनी, व्याख्याता राजेश राणा, रवि मीणा, ओम प्रकाश, पवन अग्रवाल, भवानी नायक, राजेश मीणा, पंच हेत राम, मेघवाल संपत पवार, व्याख्याता सुरेश गुर्जर, अशोक शेखावत आदि के सहयोग से दोनों गाड़ियों को रवाना किया गया। जाने वाले प्रवासी मजदूरों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया राजस्थान की जो परंपरा है अतिथि देवो भव उसी परंपरा को निभाते हुए आज हमें अपने घरों तक भेजा गया है जिसके लिए हमें अपार खुशी हो रही है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur