Hindi News / General News / 2019 को रोमांचक अंदाज़ में कहा अलविदा

,

2019 को रोमांचक अंदाज़ में कहा अलविदा

लियो क्लब सीकर ने

सीकर, शहर के खाना ठिकाना में लियो क्लब सीकर ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में साल 2019 को अलविदा कहा और नए साल के लिए लक्ष्य स्थापित किये।आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक लियो अखिलेश कौशिक ने बताया कि यह रंगारंग शाम 5 बजे शुरू हुई जिसमें कलब मेंबर्स ने अपने-अपने के कुछ बेहतरीन अनुभवों को शेयर किया और आगामी वर्ष के लिए संकल्प लिया। इसके बाद पेपर-डांस, पासिंग- दी- पिल्लो एवं सबसे बेस्ट-कपल जैसे मज़ेदार गेम्स एन्जॉय किया,बॉनफायर के साथ जमकर राजस्थानी गानों पे ठुमके भी लगाए। विशेष आकर्षण में अंकित अवस्थी ने अपने गायन और गिटार वादन से समा बांधा।कार्यक्रम समापन से पहले वर्ष की आखरी जनरल मीटिंग भी आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2020 के समाज सेवी कार्यों के लक्ष्य स्थापित किये गए। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान, क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल, क्लब सचिव लियो शुभश्री गुप्ता, कोषाध्यक्ष लियो सूरज अग्रवाल, लियो स्नेहा खेतान, लियो विकाश कुमावत, लियो सारिका कुमावत, लियो जोगेंद्र कुमावत, लियो नजराना खान, लियो शेखर अग्रवाल, लियो अंकित जाँगीड़, लियो साहिल चौधरी, लियो काजल जागींड़, लियो पूजा चौधरी, लियो प्रियंका शर्मा, लियो सुरेश मांडिया, लियो विष्णु अग्रवाल, लियो तान्या वर्मा, लियो राजन गुप्ता, लियो जितेंद्र खेतान, लियो रोहन अग्रवाल, लियो शुभम शर्मा, लियो अभिषेक तिवारी, लियो माधुरी तिवारी समेत 40 से अधिक लियो मेंबर्स उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur