Hindi News / General News / जिला री लाडली कल्याण समिति को 21 हजार रूपये का सहयोग

जिला री लाडली कल्याण समिति को 21 हजार रूपये का सहयोग

लायंस क्लब सीकर सुरभि ने

सीकर, बेटियों के लिए लॉयंस क्लब सीकर सुरभि भी आगे आई है। शुक्रवार को जिला री लाडली कल्याण समिति द्वारा वर्तमान में गोद ली गई 15 जरूरतमंद बेटियों का सहयोग किया, बता दें कि जिला री लाडली कल्याण समिति द्वारा गोद ली गई बेटियां को कक्षा 9 से लेकर बीए, बीएससी, एमएससी, एम कॉम, एमए,इंजीनियरिंग तक करवाया जा रहा है। बेटियों को प्रतिमाह 500 रुपए सामान्य खर्च के लिए,स्कूल,कॉलेज फीस,स्टेशनरी बुक्स ड्रेस,फेस्टिवल ड्रेस दी जाती है,फंड जनसहयोग द्वारा दिया जाएगा। लायंस क्लब सीकर सुरभि की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने बताया कि नीलम गहलोत द्वारा इन बेटीयों के लिए 21 हजार रुपये का चेक जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को सौंपा गया। इस अवसर पर लायंस क्लब सुरभि की सचिव अंकिता शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजू आर्य, प्रोजेक्ट चेयर पर्सन नीलम गहलोत, अलका शर्मा, मंजू खेतान, रीना त्रिहन, प्रीति, मधु साबू, स्वाति बंसल, ज्योति सेठी,चंदा,जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा मौजूद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur