दावंगरी, कर्नाटक में नवम्बर, 2018 में होने वाली 23वीं सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सीबीएसई इंग्लिश मीडियम सकूल प्रिंस एकेडमी के 4 सलेक्शन हुए हैं। रसीदपुरा निवासी कृषक दीनदयाल फेनिन की पुत्री पूनम फेनिन डिस्क्स थ्रो एवं शॉटपुट दो प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। पूनम इस प्रतियोगिता के लिए पिछले डेढ़ वर्ष से प्रतिदिन पांच घण्टे से अधिक अभ्यास कर रही है। कोच सोमपाल के साथ कृषक पिता दीनदयाल फेनिन बेटी की सफलता के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। पूनम अपने पिता के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम रसीदपुरा गांव से आकर प्रिंस एकेडमी खेल मैदान में अभ्यास करती है। इसी प्रकार प्रिंस एकेडमी की छात्रा विजेता ने राज्य स्तर पर लोंग जंप में रजत पदक जीतकर एवं लोकेन्द्र सिंह ने शॉटपुट में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर चयन करवाया है। संस्था निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा एवं प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी।
Hindi News / General News / 23 वीं सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित
23 वीं सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।