Hindi News / General News / 24 बेरोजगारों का विभिन्न पदों हेतु प्रारम्भिक चयन

24 बेरोजगारों का विभिन्न पदों हेतु प्रारम्भिक चयन

एक दिवसीय मासिक रोजगार सहायता शिविर का आयोजन

चूरू, जिला रोजगार कार्यालय, चूरू द्वारा आज बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में एक दिवसीय मासिक रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया । जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की कम्पनी श्रीराम पिस्टन एवं रिंग्स लिमिटेड, पथरेड़ी अलवर द्वारा 24 बेरोजगारों का विभिन्न पदों हेतु प्रारम्भिक चयन किया गया। प्रारम्भिक चयनित आशार्थियों को उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) राजेन्द्र कुमार सैनी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। आरएसएलडीसी चूरू द्वारा 50 बेरोजगारों का विभिन्न प्रशिक्षण व स्वरोजगार कार्यक्रमों हेतु चयन किया गया। आईटीआई चूरू से विजेन्द्र गोरा तथा मुरारी लाल ने मेले में सहयोग दिया। जिला रोजगार कार्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी जगदीश स्वामी व मोहन सिंह ने रोजगार सहायता शिविर में सहयोग दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur