Hindi News / General News / 24 मार्च से चल रहे जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा भंडारे का समापन कल

24 मार्च से चल रहे जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा भंडारे का समापन कल

फतेहपुर तहसील ग्राम बिरानियां में

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] विश्व विख्यात परम संत बाबा जयगुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य पंकज महाराज के आदेशा अनुसार जय गुरुदेव टीम सीकर संगत के फतेहपुर तहसील ग्राम बिरानियां में भोजन बनाने का कार्य 24 मार्च से लगातार 2000 लोगों का खाना बनता है। टीम के उपाध्यक्ष राम विजय सिंह ने बताया कि हम शासन प्रशासन के नियम के अनुसार बहुत ही साफ-सफाई व शुद्धता से भोजन बनाते हैं और हमारे कर्मठ कार्यकर्ता सुभाष पूनियां, जगन सिंह, विक्रम बिजारणिया, मोहनी देवी, कौशलया, संतरा, सुशीला, मनोज शर्मा, रतन रूलानिया, सचिन शिवरान, बाबूलाल, सुरेंद्र शर्मा, बिरदाराम, सुभाष महला व सुरेंद्र कड़वासरा आदि लोगों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई व कल दिनांक 19 मई को हमारे गुरु महाराज का भंडारा है जिसमें हम खीर और लड्डू का प्रसाद बना कर हम भोजन वितरण करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur