Hindi News / General News / 25 वर्षों से निरंतर चल रहा है शिव महिमन का पाठ

25 वर्षों से निरंतर चल रहा है शिव महिमन का पाठ

चुणा चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में

झुंझुनू, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण के पवित्र मास में पूर्णिमा से पूर्णिमा तक चल रहे शिव महिमन मंडल द्वारा शिव महिमन पाठ का वाचन विधि विधान से सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए 22 वे दिन भगवान आशुतोष का अलौकिक श्रृंगार कर शिव महिमन पाठ का वाचन किया गया। मंडल के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने बताया यह मंडल स्वर्गीय गोवर्धन प्रसाद तुलसियान की अध्यक्षता में 1995 श्रावण मास में शुरू किया गया था। पाठ निरंतर 25 वर्षों से पूरे श्रावण मास 1 महीने तक चलता है एवं साल भर प्रत्येक सोमवार को भी पाठ का वाचन किया जाता है यह पाठ का उद्देश्य अच्छी बरसात जनकल्याण हेतु सोच ले कर शुरू किया गया था। वर्तमान में मंडल में 22 सदस्य है पाठ के वचन में वरिष्ठ सदस्य राजकुमार सिंघानिया, रामरतन पंसारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, उमाशंकर महमियां, उमेद खाजपुरिया, अशोक तुलसियान, मुकेश जालान, जुगल किशोर मोदी, किशोरीलाल मोदी, कांति प्रसाद ढंड, शशि कान्त पुरोहित, प्रकाश तुलसियान, रवि शंकर पुरोहित, पूनम पुरोहित, राजीव शर्मा, लक्ष्मी कांत पुरोहित, शरद शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur