Hindi News / General News / जिले में 31 नए कोराना पॉजीटिव, एक महिला की मृत्यु

जिले में 31 नए कोराना पॉजीटिव, एक महिला की मृत्यु

19 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 194

सीकर, कोरोना वायरस का खतरा बकरार है। सतर्कता ही बचाव का उपाय है। जिले में गुरूवार को 31 नए कोरोना पॉजीटिव केस आए हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हुई है। कोरोना वारयस को हराने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज बेहद जरूरी है। इसलिए वैक्सीन लगवाएं और इस हथियार के साथ कोरोना वायरस का मुकाबला करें। जिले में 194 एक्टिव केस है। वहीं 19 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर शहर मंे 9, फतेहपुर ब्लॉक में 2, खण्डेला क्षेत्र में 1, कूदन क्षेत्र में 5, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 1, पिपराली ब्लॉक में 2, दांता ब्लॉक में 11 कोरोना वायरस से संक्रमित आए है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मणात्मक 28, यात्रा करने से पहले करवाई गई जांच में 1 और रैण्डम सैम्पलिंग में 2 जने कोरोना संक्रमित आए हैं। लक्ष्मणगढ ब्लॉक की 87 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की जयपुर के आरयूएचएस में मृत्यु हुई है। वह निमोनिया, बुखार, खांसी व गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 4 लाख 17 हजार 616 सैम्पल लिए गए। इनमें से 38 हजार 344 कोरोना संक्रमित आए और 37 हजार 784 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 67 हजार 651 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 349 पॉजिटिव आए है और 59 हजार 864 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। तीसरी लहर में अब तक 31 जनों की मृत्यु हो चुकी है। गुरूवार को 548 सैम्पल लिए गए हैं और 438 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur