Hindi News / General News / जेजेटी यूनिवर्सिटी में गाड़ियां की स्मृति लगाए जाएंगे 51 पौधे, हुआ शोक सभा का आयोजन

जेजेटी यूनिवर्सिटी में गाड़ियां की स्मृति लगाए जाएंगे 51 पौधे, हुआ शोक सभा का आयोजन

मुंबई प्रवासी झुंझुनू निवासी समाजसेवी रामस्वरूप गाड़ियां के निधन पर शोक सभा

झुंझुनू, श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय में मुंबई प्रवासी झुंझुनू निवासी समाजसेवी रामस्वरूप गाड़ियां के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया जिसमें 2 मिनट का मौन रखते हुए जेजेटी के समस्त स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 51 पौधे लगाने का निर्णय लिया और एक पौधा लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जेजेटी पी आर ओ रामनिवास सोनी ने स्वर्गीय गाड़ियां के जीवन चरित्र पर अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार डॉ मधु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जेजेटी के प्रेसिडेंट बी के टीबड़ेवाला ने श्री गाड़ियां के बारे में कहा कि वे प्रत्येक संस्थाओं से जुड़े रहते थे और साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने समाज को बहुत बड़ा योगदान दिया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur