Hindi News / General News / 517 रोगियों का हुआ मोबाइल ओपीडी में इलाज

517 रोगियों का हुआ मोबाइल ओपीडी में इलाज

जिले के 17 गांवों में लगे शिविर

सीकर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा आमजन के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इसके तहत बुधवार को जिले के 18 गांवों में शिविर लगाए और रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार कर निशुल्क दवाइयां दी। मोबाइल ओपीडी यूनिट के माध्यम से लोगों को उनके गांव, ढाणी में ही चिकित्सकीय परार्मश, उपचार व निशुल्क दवा की सेवाएं उपलब्ध हो रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले के 18 गांवों में लगाए शिविरों में 193 पुरूष, 252 महिलाएं और 72 बच्चों का मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा के तहत उपचार किया गया। इस दौरान 26 गर्भवती महिलाओं के भी स्वास्थ्य की जांच की गई। गांवों में लगे शिविर में 89 लोग खांसी से पीडित पाए गए। वहीं 7 बुखार, 19 मधूमेह और 22 हाइपर टेंशन की बीमारी से ग्रसित पाए गए। इन सभी रोगियों का उपचार कर निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई है। 42 रोगियों की जांच की गई। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण और लॉक डाउन को देखते हुए जिन गांवो में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच कम है। वहीं लॉकडाउन के कारण आमजन अस्पताल नहीं पहुंच सकते हैं, उन गांवो में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से मोबाइल ओपीडी यूनिट वाहन सेवा शुरू की है। इसके तहत विभाग की एमएमवी व एमएमयू द्वारा आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur