Hindi News / General News / 60 साल तक शासन करने वाले दिग्गज पद्यम श्री को कई नेताओं ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

60 साल तक शासन करने वाले दिग्गज पद्यम श्री को कई नेताओं ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की चॅवरा के शहीद करणी राम- राम देव स्मारक पर धूंम-धाम से मनाई जयन्ती

उदयपुरवाटी (कैलाश बबेरवाल) जिले में सात बार विधायक पांच बार सांसद तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे पद्म श्री शीशराम ओला की 94 वीं जयन्ती चॅवरा करणी राम- राम देव शहीद स्थल पर धूंम-धाम से मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी भगवानाराम सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद गिल, आदिवासी मीणा सेवा संघ प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा, कुरडा राम जाखड़ राजस्थान किसान प्रदेश महामंत्री, पुर्व कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खटाणा किशोरपुरा, कमल जाखड़ पूर्व सरपंच धमोरा, हरिनारायण पीटीआई, भगवान सिंह खींचड़ के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ओला की प्रतिमां पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आगन्तूक महानूभावों ने ओला के द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने पद्म श्री शीशराम ओला को किसानों का हितेषी बताते हुए आठ गांवों के केंद्र रहे पोंख गांव में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को गिनवाया। इस अवसरपर छाजूराम सैनी, शंकर लाल सैनी कबाड़ी, सुल्तान सैनी, कमलेश सैनी, रणवीर सैनी ठाकराली, विकास, पंकज ,अशोक सैनी, महेन्द्र सिंह , कैलाश खटाणा, बाबूलाल सैनी, उमेश सैनी कांसली सहित काफी लोग मौजुद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur