Hindi News / General News / 64 वी जिला स्तरीय छात्र-छात्रा खेलकूद बैटमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिताए जारी

64 वी जिला स्तरीय छात्र-छात्रा खेलकूद बैटमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिताए जारी

ज्योति विधापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में

बगड़,ज्योति विधापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 64 वी जिला स्तरीय छात्र-छात्रा खेलकूद बैटमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिताए का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय में 1 सितम्बर से चली आ रही 14 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन का फाइनल मुकाबला डुण्डलोद पब्लिक स्कूल डुण्डलोद तथा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल चुड़ेला के बीच हुआ। जिसमे डुण्डलोद की टीम विजेता रही। छात्रा वर्ग में टेनिस टेबल मैच सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेतड़ी तथा डुण्डलोद पब्लिक स्कूल डुण्डलोद के के बीच खेला गया जिसमे डूण्डलोद की टीम विजेता रही। बैटमिंटन का फाइनल मैच डूण्डलोद स्कूल व सोफिया के बीच हुआ जिसमे सोफिया स्कूल विजय रही। छात्रा वर्ग का मुकाबला आदर्श बाल निकेतन झुंझुनू व प्रिंस एकेडमी झुंझुनू के बीच हुआ जिसमे प्रिंस एकेडमी स्कूल विजय रही। खेल में निर्णायक मण्डल की भूमिका सुरेंद्र सूरा , सुनील यादव , नरेश कुमार ने की। शारीरिक शिक्षक नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की बैटमिंटन इंडिवीजन फाइनल के मैच कल होंगे। इसके साथ ही 14 वर्षीय प्रतियोगिता 2019 का समापन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur