Hindi News / General News / 70 वाँ संविधान दिवस मनाया

70 वाँ संविधान दिवस मनाया

भीम आर्मी सीकर के द्वारा

बावड़ी [अरविन्द कुमार] ग्राम पंचायत लाखनी, बावड़ी,सौंथलिया, भोपतपुरा में भीम आर्मी सीकर के द्वारा 70 वाँ सविधान दिवस मनाया गया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल ने बताया कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। संविधान सभा के सदस्यों का पहला सेशन 9 दिसंबर 1947 को आयोजित हुआ। इसमें संविधान सभा के 207 सदस्य थे। संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे। इन्हें भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है। इस अवसर पर सुनिल लाखनी , दीपक मेघवंशी, राहुल देव , विजयपाल सोलंकी, अनिल ढेणवाल, आदि लोग उपस्थित थें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur