Hindi News / General News / 8 मंडलों में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का माला व साफा पहनाकर किया स्वागत

8 मंडलों में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का माला व साफा पहनाकर किया स्वागत

विधायक अभिनेश महर्र्षि ने

रतनगढ़, स्थानीय धनवंतरी नगर स्थित विधायक आवास पर विधानसभा क्षेत्र के 8 मंडलों में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का विधायक अभिनेश महर्र्षि ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अभिनेश महर्षि ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए छोटे-छोटे मंडलों का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। आने वाले समय में भाजपा संगठन मजबूती से कार्य करते हुए पंचायत चुनाव तथा नगर पालिका चुनाव में अपना परचम लहराएंगे। कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, राजलदेसर मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, छापर मंडल अध्यक्ष जयराम जांगिड़, पडि़हारा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिहाग, परसनेऊ मंडल अध्यक्ष बंसीलाल राजपुरोहित, गोरीसर मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह मालपुर, आबसर मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल कांटीवाल तथा चाड़वास मंडल अध्यक्ष मूलचंद प्रजापत का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री बजरंग लाल गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वरूपसिंह सेहला, जिला मंत्री नंदलाल सुरोलिया, अर्जुनसिंह फ्रांसा, भाजपा नेता हिम्मतसिंह मालासी, मनोज हारित, भरत सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur