Hindi News / General News / करणी सेना स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

करणी सेना स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सूरजगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष अजीत सिंह बिजौली की अध्यक्षता में

झुंझुनू, करणी सेना के सभी पदाधिकारियों ने 3 मार्च को होने वाले करणी सेना स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया बैठक की अध्यक्षता सूरजगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष अजीत सिंह बिजौली ने की। उपाध्यक्ष अनिल सिंह तंवर चोरोड़ी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। महासचिव वीरेन्द्र सिंह जाखोद, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंह शेखावत बलौदा, नगर अध्यक्ष चैन सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंत्री दिनेश तंवर गोपालपुरा,भावठडी ग्राम पंचायत अध्यक्ष नवीन शेखावत के साथ साथ महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका राठौर चौराडी, उपाध्यक्ष रानू राजपूत सूरजगढ़ व सचिव तानिया गोगावत सूरजगढ़ भी मौजूद रही। अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह काजडा, गोविंद शेखावत लोटीया, कुंदन राठौड़ अगुवाना खुर्द, सुधान सिंह बलोदा, भवानी सिंह चौहान बेरला, जितेंद्र सिंह चौहान कुलोठ खुर्द, अजित सिंह शेखावत भावठडी, चमन सिंह भावठडी, सोनू चौहान फरट, मोहन सिंह किढ़वाना, विकाश सिंह जाखोद, मनोज सिंह सेहिकला सहित करणी सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur