Hindi News / General News / मृतक महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

मृतक महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की परिजन कर रहे हैं मांग

झुंझुनू, उदयपुरवाटी के पोखाना की ढाणी मे 24 अगस्त को मृतका राजप्रिया की ससुराल में संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले को लेकर सोमवार को मृतका के परिजन झुंझुनू पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने व निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की । मृतका राजप्रिया के परिजनों ने बताया कि 24 अगस्त को मृतका राजप्रिया की अपने ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी जिसमें ससुराल पक्ष ने मृतका को खुद फांसी पर चढ़कर आत्महत्या करना बताया था मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई घटना का जिक्र नही किया गया। वहीं मृतका के पिता रामस्वरूप ने बताया कि मेरा दामाद शुरू से ही अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था और पैसों के लिए हमेशा मृतका राजप्रिया को परेशान किया करता था । मृतका के पिता व परिजन के साथ मंडावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सजन मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतका राजप्रिया को न्याय दिलवाने की मांग की है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur