Hindi News / General News / मोदी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर भा ज पा करेगी वर्चुअल रैली

मोदी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर भा ज पा करेगी वर्चुअल रैली

लेफ्टिनेंट जनरल विश्वम्भर सिंह एवं राष्ट्रीय संत स्वामी संवित सोमगिरि का होगा संबोधन

झुंझुनू, भा ज पा की वर्चुअल रैली रविवार सांय चार बजे आयोजित की जाएगी। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को पार्टी पूरे देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है जिसके अंतर्गत पार्टी द्वारा अनेक सामाजिक सरोकार के काम जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलभाजपा वर्चुअल रैली का आयोजन करेगी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर लेफ्टिनेंट जनरल विश्वम्भर सिंह एवं राष्ट्रीय संत स्वामी संवित सोमगिरि का संबोधन होगा।इस सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने सभी मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यक्रम के आयोजन हेतु आग्रह किया है तथा इसको लेकर विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी है जिसके अनुसार झुंझुनूं की संजय मोरवाल, नवलगढ़ की योगेन्द्र मिश्रा, पिलानी की सरजीत चौधरी, खेतड़ी की धर्मपाल गुर्जर, उदयपुरवाटी की रामस्वरूप सैनी, मंडावा की महावीर ढाका, सूरजगढ़ की विकास शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली में जिले भर से लगभग एक लाख कार्यकर्ता एवं आमजन वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur