Hindi News / General News / आबकारी टीम ने की कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तीन जगह दी दबिश

आबकारी टीम ने की कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तीन जगह दी दबिश

दो आरोपी गिरफ्तार,एक आरोपी मौके से फरार

उदयपुरवाटी(कैलाश बबेरवाल) आबकारी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तीन जगह दी दबिश है, दो आरोपियों को वही गिरफ्तार किया, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी एसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि चंवरा राजेश पुत्र सागरमल गुर्जर के कब्जे से 288 देसी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही मक्खन लाल पुत्र सागर गुर्जर भोपा ढाणी किशोरपुरा के होटल राज प्लस भैरूनगर में 30 पव्वे देसी के बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही तमूरा में तीसरे कार्रवाई के दौरान विक्रम सिंह पुत्र जगदीश सिंह के मौके से 90 देशी के पव्वे बरामद किये है। तथा आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसमें एसआई ने बताया कि टीम गठित कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं संयुक्त कार्रवाई टीम के दौरान रामस्वरूप, उमेद सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, राजेंद्र सिंह सहित झुंझुनू जिले की आबकारी संयुक्त टीम शामिल थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur