झुंझुनूं रोड़ पर नगरपालिका कार्यालय के सामने सार्वजनिक विश्राम गृह परिसर में नवनिर्मित आधुनिक शौचालय व सीवरेज सफाई मशीन का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जेपी चन्देलीया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट कॉलेजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक व्यास, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, एसडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, डीएसपी आरपी शर्मा व अधिशासी अधिकारी अनिता खींचड़ थे। सीवरेज सफाई मशीन को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक चन्देलिया ने कहा कि विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शहर को चमकाने में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय नूनिया, सुरेन्द्र सैनी, पूर्व पार्षद जगदीश प्राण, एडवोकेट लोकेश शर्मा, राधेश्याम सुखाडिय़ा, कपिल कटेवा, काशी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Hindi News / General News / आधुनिक शौचालय का लोकार्पण
आधुनिक शौचालय का लोकार्पण


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


