आगामी विधानसभा चुनाव में पानी का मुद्दा आग लगाएगा यह कहना है यमुना जल संघर्ष समिति के संयोजक व कोर्ट में याचिका कर्ता यशवर्धन सिंह शेखावत का, एक भेटवार्ता में शेखावत ने यह बात कही। नहर के मामले पर विस्तार से बातचीत करते हुए उन्होंने सांसद संतोष अहलावत पर यह आरोप भी लगाया कि उन्हें नहर के मामले पर आधी अधूरी जानकारी है, सांसद खुद भ्रमित है ही और जनता को भी कर रही है भ्रमित। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि दोनों बड़े राजनीतिक दल नहर के मुद्दे पर बात करने की स्थिति में नहीं है। नहर का मामला राजनीतिक शिथिलता के कारण 24 वर्षों से लटका हुआ है। सत्ता पक्ष के लोग जनता व कोर्ट में अलग-अलग बयान देते हैं, राजस्थान उच्च न्यायालय में सरकार ने बताया कि हरियाणा से एमओयू साइन नहीं हुआ है जबकि जनता में कह रहे हैं एमओयू हो गया है। गांव-गांव ढाणीयो में इस मुद्दे को जनता में लेकर जाएंगे तथा उनको जागृत करेंगे कि या तो हरियाणा से एमओयू पर साइन करवाए जाए या राजनेताओं को गांव में घुसने नहीं दिया जाए। वर्तमान में हरियाणा राजस्थान व केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार है इसके बावजूद भी लटका हुआ है मुद्दा नहर का।
Hindi News / General News / आगामी चुनाव में पानी का मुद्दा लगाएगा आग – यशवर्धन सिंह शेखावत
आगामी चुनाव में पानी का मुद्दा लगाएगा आग – यशवर्धन सिंह शेखावत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।