Hindi News / General News / आज शुक्रवार को सेना भर्ती रैली में 471 युवा दौड़ में हुए सफल

आज शुक्रवार को सेना भर्ती रैली में 471 युवा दौड़ में हुए सफल

टोंक जिले के 6253 अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे कल

सीकर जिला स्टेडियम में 10 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में 18 अक्टूबर (शुक्रवार) को सीकर जिले के 6 हजार 521 पंजीकृत युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया। सेना भर्ती रैली के मेजर विजय ओपले ने बताया कि सीकर जिले के 6 हजार 521 पंजीकृत युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया जिसमें से 5 हजार 125 युवा दौड़ में असफल पाये गये तथा 375 अभ्यर्थियों को प्री- हाईट जांच में अयोग्य घोषित किया गया तथा 471 अभ्यर्थियों को दौड़ में उत्तीर्ण घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर (शनिवार)को टोंक जिले के 6253 अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur