Hindi News / General News / आलमसदा व ताजियों का जुलूस नहीं निकालने के फैसले का सौंपा ज्ञापन

आलमसदा व ताजियों का जुलूस नहीं निकालने के फैसले का सौंपा ज्ञापन

उपखंड अधिकारी को

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी] कोरोना महामारी के चलते मंगलवार को आलमसदा व ताजियों का जुलूस नहीं निकालने के लिए उपखंड अधिकारी शीलावती मीणा को पीर सैयद अमजद हुसैन ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देश की पालना करते हुए आमजन के हित के लिए इस वर्ष आने वाले आलमसदा एवं ताजियों के जुलूस को नहीं निकालने का फैसला लिया गया। साथ ही इन दिनों होने वाले कई कार्यक्रमों को सोशल डिस्टेंस के साथ घर पर रहकर ही मनाने के लिए अपील भी की है।