Hindi News / General News / आमरण अनशन 36वे दिन भी जारी

आमरण अनशन 36वे दिन भी जारी

अनशनकारी अंजनी बंसल के स्वास्थ्य में आई गिरावट

भादरा (सत्यनारायण भाकर) उपखण्ड के गाँव छानी बड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी बंसल का आमरण अनशन 36वे दिन भी जारी व अनिश्चितकालीन धरना 48वे दिन जारी हैं,बंसल के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही हैं, कल दिनांक 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे के करीब छानी बड़ी हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा धरने पर इंजेक्शन वगैरह देकर इलाज किया गया उसके बाद रात को तबियत ज्यादा बिगड़ जाने पर करीब 10 बजे धरनार्थियों द्वारा छानी बड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर टीम द्वारा घटे भर तक इलाज किया गया उसके बाद छुट्टी मिलने पर अनशन स्थल पर आकर बैठ गये, आज धरनार्थियों द्वारा धरने पर जिला कलेक्टर हनुमानग़ढ, पुलिस प्रसासन व राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सामजिक कार्यकर्ता अंजनी बंसल का कहना हैं कि अगर 24 अगस्त तक दर्ज दर्जन भर मुकदमो में गिरफ्तारी, भादरा क्षेत्र में हुई चोरीयो की घटनाओं का खुलासा व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो 25 अगस्त को राजस्थान पुलिस महानिदेशक का पुतला उपतहसील कार्यलय छानी बड़ी के सामने जलायेगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रसासन की होगी। आज आमरण अनशन के समर्थन में धरने पर सुनील, रामसिंह कांनसुजिया, रहीम, मोहन पुनिया, रवि कस्वा, योगेश,भरत पांडर,राजेश, हरित सिंह,जोगेन्द्र, दिनेश, प्रताप सिंह, मोनू बंसल,अनील गोयल,आदि बैठे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur