Hindi News / General News / आपार समर्थन के साथ वार्ड न.33 से मदीना बानो ने भरा नामांकन

आपार समर्थन के साथ वार्ड न.33 से मदीना बानो ने भरा नामांकन

झुंझुनू नगर परिषद चुनाव

झुंझुनूं, 16 नवम्बर को झुंझुनूं में होने वाले नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखरी दिन प्रत्याशियो की भीड़ कलेक्टर परिसर व सूचना केंद्र परिसर में उमड़ पड़ी। प्रत्याशियो ने अपने समर्थकों के हुजूम के साथ बड़ी संख्या में अपने अपने नामांकन भरे। रैली के रूप में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। शहर के वार्ड नं 33 से चुनावी समर में उतरी मदीना बानो ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को अपना पर्चा दाखिल किया। मदीना बानो के साथ सैकड़ो की तादात में उनके समर्थक पहुंचे। इस अवसर पर मदीना बानो के प्रतिनिधि जूबेर खोखर उर्फ जूबी ने मीडिया को बताया कि वार्ड के मतदाताओं ने उनपर जो भरोसा जताया है। उनके विश्वास पर वह हमेशा खरे उतरेगेे । नामाकंन सेे पहले प्रतिनिधि जूबेर खोखर उर्फ जूबी ने वार्ड में घर घर जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क साधा। जनसम्पर्क करने के बाद ही वार्डवासियो के साथ अपना पर्चा दाखिल किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur