Hindi News / General News / आपदाओं से बचाव के लिए किया यज्ञ

आपदाओं से बचाव के लिए किया यज्ञ

नाथजी का कुआ स्थित बाबा रुड़नाथ मन्दिर में

सूरजगढ़, आज कोरोना वैश्विक महामारी के कारण सम्पूर्ण विश्व भय ग्रस्त व अशांति के माहौल में जी रहा है| सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित हो व पर्यावरण की शुद्धता बनी रहे इस हेतु ग्राम पंचायत काजडा़ के युवाओं द्वारा यज्ञ किया गया | शिक्षाविद मनजीत सिहं तंवर व डाॅ.जयपाल सिहं कुमावत ने बताया कि पण्डित कैलाश शर्मा के मार्गदर्शन व सानिध्य में काफ़ी संख्या में लोगों के द्वारा यज्ञ में मन्त्रोंचार के साथ पूर्णाहुति दी गई| वैश्विक महामारी कोविड19, भूकम्प, टिड्डी के आक्रमण से आम आदमी को बचाने के साथ-साथ सभी को शांति, समृद्धि व स्वास्थ्य लाभ मिले व बरसात के लिए यज्ञ किया गया| इस मौके पर बाबा रुड़नाथ मण्डल कुम्हारों का बास के सदस्य , ग्रीन ईको सेवा समिति भापर के सदस्य, सुनील राजोरिया,ओमप्रकाश भडिया,धर्मेन्द्र बुडानिया, राकेश मणिठीया, संजय जांगीड, मन्जू तंवर, सुनिता कुमावत,मीना देवी, मनजीत बुडानिया,सुनिता देवी, रोशन लाल, जगदीश सैन, आदि उपस्थित रहे |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur